‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- आज का दिन महिलाओं के लिए होगा क्रांतिकारी

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। मुख्यमंत्री को विधायक श्रेयसी सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति का कार्यक्रम है। आज का दिन ऐतिहासिक होनेवाला है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा महिलाओं को ताकत देनेवाला विधयेक यदि आज लोकसभा से पारित होता है तो आज का दिन (17 अप्रैल) इस देश की महिलाओं के लिए क्रांतिकारी दिन होगा। इस विधेयक के पारित हो जाने के बाद लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी, जिनमें से एक-तिहाई सीट सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। लोकसभा की एक-तिहाई सीटों पर चुनाव जीतकर इस देश की संसद में न सिर्फ महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करेंगी बल्कि देश पर राज करेंगी।

Women Power for Developed India Run 1 22Scope News

Women Power for Developed India Run 2 22Scope News

CM सम्राट चौधरी ने कहा- आज नारी शक्ति आगे बढ़ रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नारी शक्ति आगे बढ़ रही है। बिहार में नीतीश कुमार ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है इससे महिलाओं को काफी ताकत मिली है और वो आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तय किया है कि इस देश की 816 लोकसभा सीटों में से एक-तिहाई महिलाएं जीतकर संसद में और विधानसभाओं में भी एक-तिहाई सीटों पर महिलाएं जीतकर सदन में जाएंगी। इस निर्णय का हम सभी बिहारवासी पूरी एकजुटता के साथ मिलकर स्वागत करें। पुनः मैं ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

Women Power for Developed India Run 3 22Scope News

Women Power for Developed India Run 5 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई विधायक, मेयर के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक श्रेयसी सिंह, विधायक रमा निषाद, विधायक संगीता कुमारी, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Women Power for Developed India Run 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर रहे साकार

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...