Advertisment

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा चार पालियों में और 31 मई को एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बीते 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है और यह पांच मई 2026 तक चलेगा।

पंजीकृत उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद 6 मई तक भुगतान किया जा सकता है

पंजीकृत उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद छह मई तक भुगतान किया जा सकता है। आवेदन पत्र में 7 मई से 8 मई तक किसी तरह का सुधार किया जा सकता है। वहीं, 22 मई को बीसीईसी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने 14 अप्रैल 2026 को जारी अपने विज्ञापन के द्वारा इस परीक्षा में शामिल होने और चयन के बाद नामांकन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा के आधार पर ही विभिन्न डिग्री कोर्सों के प्रथम वर्ष में नामांकन लिए जाएंगे।

सम्मिलित उम्मीदवारों के 2 राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों को BCEC परीक्षा 2026 के सफल उम्मीदवारों से भरा जाएगा

राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित बीटेक कोर्स और संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में होने वाले बीटेक कोर्स के प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए जेईई (मुख्य) परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के दो राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों को बीसीईसी परीक्षा 2026 के सफल उम्मीदवारों से भरा जाएगा। वहीं कृषि से जुड़े कोर्सों की बात करें तो बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कृषि, उद्यान और वानिकी में स्नातक कोर्स की 50 प्रतिशत सीटें पीसीएम और पीसीबी की संयुक्त मेधा सूची से भरी जाएंगी।

BCEC 22Scope News

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बिहार के सरकारी फार्मेसी संस्थानों के डिग्री कोर्स में भी इसके आधार पर नामांकन होंगे

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बिहार के सरकारी फार्मेसी संस्थानों के डिग्री कोर्स में भी इसके आधार पर नामांकन होंगे। बिहार के सरकारी संस्थानों में मेडिकल से जुड़े फिजियोथेरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी, ऑप्टोमेट्री में स्नातक कोर्सों में इस परीक्षा के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। वहीं बिहार में मौजूद सरकारी और निजी क्षेत्र के बीएससी नर्सिंग कोर्स और अन्य समान कोर्सों में भी इस परीक्षा के सफल उम्मीदवारों का नामांकन हो सकता है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार पर्षद की वेबसाइट: bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां से परीक्षा की विवरण पुस्तिका (प्रॉस्पेक्टस) भी डाउनलोड की जा सकती है।

यह भी पढ़े : ‘अब बिहार को उन्नत बीज और पौध के उत्पादक राज्य के रूप में किया जाएगा विकसित’

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...