30 और 31 मई को होगी BCECE परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा चार पालियों में और 31 मई को एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बीते 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है और यह पांच मई 2026 तक चलेगा। पंजीकृत उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद छह मई तक भुगतान किया जा सकता है। आवेदन पत्र में सात मई से आठ मई तक किसी तरह का सुधार किया जा सकता है। वहीं, 22 मई को बीसीईसी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

BCECEB द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा के आधार पर ही विभिन्न डिग्री कोर्सों के प्रथम वर्ष में नामांकन लिए जाएंगे

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने 14 अप्रैल 2026 को जारी अपने विज्ञापन के द्वारा इस परीक्षा में शामिल होने और चयन के बाद नामांकन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा के आधार पर ही विभिन्न डिग्री कोर्सों के प्रथम वर्ष में नामांकन लिए जाएंगे।

Bihar Combined Entrance Competitive 22Scope News

परीक्षा की विवरण पुस्तिका भी डाउनलोड की जा सकती है

राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित बीटेक कोर्स चलाने वाले संस्थानों में होने वाले बीटेक कोर्स के प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए जेईई (मुख्य) परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के दो राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों को बीसीईसी परीक्षा 2026 के सफल उम्मीदवारों से भरा जाएगा। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार पर्षद की वेबसाइट: bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां से परीक्षा की विवरण पुस्तिका (प्रॉस्पेक्टस) भी डाउनलोड की जा सकती है।

Bihar Combined Entrance Competitive 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गैर चीनी मिल क्षेत्रों में स्थापित होंगी गुड़ उत्पादन इकाइयां

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...