Advertisment

रांची के बाद अब Latehar में भी मानवता हुई शर्मसार, शादी से अगवा कर युवती के साथ दुष्कर्म!

Jharkhand: झारखंड में अपराधियों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना राज्यभर से हत्या, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार प्रशासन की ढिलाई की वजह से भी अपराधियों में पुलिस का खौफ लगभग खत्म हो चुका है। बीते दिनों रांची में लगातार दो दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। और अब Latehar से दुष्कर्म के डरान वाले मामले सामने आए हैं।

पांच लड़कों ने किया अगवा

बता दें Latehar जिला के एक गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में एक लड़की आई थी, बताया जाता है कि रात में ही गांव के पांच लड़के लड़की को अगवा कर जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को लड़की अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल अलर्ट मोड में आ गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दिया है।

इस संबंध में पूछने पर Latehar थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पीड़िता और उनके परिजनों द्वारा प्राप्त हुई है। पुलिस मामले में कार्रवाई आरंभ कर दी है.

इस घिनौनी घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है, लोग जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...