Dhanbad: झारखंड में आज बहुत बड़ा दिन था। आज JPSC पीटी की परीक्षा राज्यभर में आयोजित की गई। लेकिन झारखंड में कोई परीक्षा हो और वो सफलतापूर्क पूरा हो जाए ऐसा झारखंड में बहुत संभव नहीं लगता है। और JPSC पीटी परीक्षा खत्म होते होते परीक्षा में गड़बड़ी की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धनबाद से परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी की खबर सामने आई है।
उत्तर पुस्तिका में गड़बड़ी का लगा आरोप
बता दें Dhanbad जिले में 46 केंद्रों पर JPSC प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली जहां शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, वहीं परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका में गड़बड़ियों का आरोप लगाया है।
प्रश्नों के विकल्प गलत होने के लगे आरोप
कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर नाराजगी जाहिर की है। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी ने बताया कि कुछ प्रश्नों के विकल्प ही गलत दिए गए थे। हालांकि अब तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Highlights







