Jharkhand में तपती गर्मी के बीच आई राहत की बड़ी खबर, इस दिन हो सकती है आंधी-तूफान के साथ बारिश!

Jharkhand: Jharkhand में फिलहाल झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से बार-बार चेतावनी जारी किए जा रहे हैं,बेवजह घर से बाहर निकलने से मना किया जा रहा है इस झुलसाने वाली गर्मी के बीच अब लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब बारिश हो तो थोड़ा आराम मिले। इस तपती गर्मी में मौसम विभाग से बारिश को लेकर थोड़ी उम्मीद तो जरुर मिलेगी।

इन जिलों में जारी किया गया हीट वेव का यलो अलर्ट

सोमवार को धनबाद शहर का पारा 41 डिग्री पर रहा। जिससे जन जीवन प्रभावित रहा। आज मंगवार को पारा एक डिग्री और ऊपर चढ़ सकता है। यानी पारा 42 डिग्री रह सकता है जिससे प्रचंड गर्मी झेलनी होगी।

बता दें मौसम विभाग ने धनबाद के साथ ही बोकारो और गिरिडीह में 22 अप्रैल तक हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

24-26 अप्रैल के बीच बदल सकता है मौसम

वहीं अगर मौसम बदलने की बात करें तो इससे जुड़ी भी अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अप्रैल से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे मौसम के करवट लेने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 से 26 अप्रैल के बीच बादल छाने तथा गर्जन के साथ आंधी-बारिश की भी संभावना बन रही है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो Jharkhand के लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिल सकती है।

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...