डुमरांव में निर्मित PCC सड़क की गुणवत्ता की जांच शुरू

पटना : विगत 13 अप्रैल को राजधानी पटना से प्रकाशित एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में डुमरांव में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता से संबंधित खबर का संज्ञान लेते हुए डुमरांव नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डुमरांव के नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बक्सर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया है कि इस योजना से संबंधित कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। साथ ही, इस योजना की जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है।

जांच में सड़क के निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है तो दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा है कि यदि जांच में सड़क के निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, डुमरांव नगर क्षेत्र के विस्तृत इलाके के वार्ड संख्या 12 में नगर परिषद् द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्मित पीसीसी सड़क को लेकर समाचार पत्र में खबर प्रकाशित की गई थी कि लाखों रुपए खर्च कर बनाई गई इस सड़क में सात महीने में ही कई जगह दरारें पड़ गई हैं। इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रकाशित खबर में कार्यकारी एजेंसी पर सीधा आरोप लगाया गया है कि उसने नियमों को दरकिनार कर हाईटेंशन टावर के नीचे करीब 80 मीटर पीसीसी ढलाई कर दी थी।

Dumraon Nagar Parishad 22Scope News

यह भी पढ़े : गांवों में महिला जन प्रतिनिधि बन रही महिलाओं की पोषण सखी

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...