बिहार में स्व-गणना को मिली रफ्तार, 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े

पटना : भारत की जनगणना-2027 के तहत बिहार में 17 अप्रैल से शुरू हुई स्व-गणना अभियान को शुरुआती दिनों में ही व्यापक जनभागीदारी मिल रही है। 20 अप्रैल तक राज्य में कुल 3,69,779 परिवारों ने स्व-गणना में भाग लिया है, जिसमें से 3,23,879 परिवारों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 45,900 परिवारों ने स्व-गणना की शुरुआत की है। उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य में लोगों की सक्रिय भागीदारी हो रही है। विशेष रूप से वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में स्व-गणना को लेकर उल्लेखनीय उत्साह देखा जा रहा है।

स्व-गणना की यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

स्व-गणना की यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों का मानना है कि जागरूकता अभियान के प्रभाव से आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आएगी और अधिक से अधिक परिवार इस प्रक्रिया से जुड़ेंगे। स्व-गणना की यह प्रक्रिया एक मई 2026 तक चलेगी। इस अवधि तक आप कहीं से भी अपने मोबाइल/लैपटॉप की मदद से एसई पोर्टल पर जाकर इसमें शामिल होकर डिजिटल विकास को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। दो मई से 31 मई तक राज्य में मकान सूचीकरण एवं आवास की गणना शुरू होगी। इस दौरान प्रत्येक घर में प्रगणक पहुंचेंगे। आप उन्हें स्व-गणना के बाद मिली एसई आईडी उपलब्ध करा देंगे। इससे डेटा का सही मिलान संभव हो सकेगा और कार्य आसान होगा।

बिहार के विभिन्न जिलों में स्व-गणना की स्थिति

अररिया – 2010
अरवल – 1882
औरंगाबाद – 2464
बांका – 2331
बेगूसराय – 3301
भागलपुर – 11873
भोजपुर – 5989
बक्सर – 3736
दरभंगा – 11506
गयाजी – 9602
गोपालगंज – 2611
जमुई – 8776
जहानाबाद – 1218
कैमूर – 2700
कटिहार – 5983
खगड़िया – 50222
किशनगंज – 9984
लखीसराय – 1222
मधेपुरा – 2035
मधुबनी – 49714
मुंगेर – 5890
मुजफ्फरपुर – 17695
नालंदा – 2578
नवादा – 1693
पश्चिम चंपारण – 1881
पटना – 11608
पूर्वी चंपारण – 4153
पूर्णिया – 3034
रोहतास – 4872
सहरसा – 7389
समस्तीपुर – 13471
सारण – 3718
शेखपुरा – 3328
शिवहर – 2840
सीतामढ़ी – 1913
सिवान – 2199
सुपौल – 4749
वैशाली – 87609

कुल – 3,69,779

यह भी पढ़े : नीतीश ने भारत की जनगणना-2027 के तहत बिहार में आज से शुरू हो रही स्व-गणना में खुद को किया पंजीकृत

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img