Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य में स्व-गणना अभियान को मिली बड़ी सफलता, 48.50 लाख लोगों ने लिया हिस्सा

पटना : राज्य में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। 17 अप्रैल से एक मई के बीच चले इस अभियान में कुल 48,50,848 लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इसमें 1,68,564 लोगों ने स्व-गणना की शुरुआत की, जबकि 46,82,284 लोगों ने प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

राज्य के विभिन्न जिलों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

राज्य के विभिन्न जिलों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मधुबनी 6,05,824 स्व-गणना के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि वैशाली 5,86,220 और दरभंगा 4,95,331 क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा गोपालगंज (3,06,491), पटना (2,38,750) और भोजपुर (2,09,462) जैसे जिलों में भी उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज की गई। अन्य जिलों की बात करें तो औरंगाबाद (1,64,143), खगड़िया (1,63,190), पश्चिम चंपारण (1,34,434), पूर्णिया (1,19,743), कटिहार (1,20,292) और जमुई (1,13,975) में भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्व-गणना पूरी की। मुजफ्फरपुर (1,09,797), सिवान (1,07,806), समस्तीपुर (1,03,443) और रोहतास (99,831) भी प्रमुख जिलों में शामिल रहे।

गया (89,270), मधेपुरा (82,294), सारण (74,989), नालंदा (71,915), बक्सर (70,945) और नवादा (70,507) में भी संतोषजनक प्रगति देखने को मिली

वहीं गया (89,270), मधेपुरा (82,294), सारण (74,989), नालंदा (71,915), बक्सर (70,945) और नवादा (70,507) में भी संतोषजनक प्रगति देखने को मिली। सुपौल (65,233), सीतामढ़ी (62,064), भागलपुर (50,600), शेखपुरा (48,088) और सहरसा (48,362) जैसे जिलों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कम संख्या वाले जिलों में शिवहर (43,398), किशनगंज (42,140), जहानाबाद (39,165), बांका (29,978), बेगूसराय (29,724), कैमूर (26,609), मुंगेर (18,415), अरवल (18,871) और लखीसराय (14,415) शामिल रहे।

अब अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत दो मई से हुई है, जो 31 मई तक चलेगा

अब अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत दो मई से हुई है, जो 31 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे और प्रत्येक परिवार से 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे। जिन परिवारों ने पहले ही स्व-गणना कर ली है, उन्हें अपना एस एस आईडी प्रगणकों को देना होगा, जिससे उनकी जानकारी को सत्यापित किया जा सके। इससे काम आसानी से कम समय में पूरा हो सकेगा।

यह भी पढ़े : बिहार में स्व-गणना को मिली रफ्तार, 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...