Jharkhand Weather Update: रांची समेत पूरे राज्य में Heatwave Alert, 24 अप्रैल से बारिश के आसार

 रांची सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, 24 अप्रैल से बारिश और तेज हवाओं की संभावना।


Jharkhand Weather Update : झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरा राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई क्षेत्रों में बादल छाने के बावजूद उमस और गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। दोपहर 11 बजे के बाद ही सड़कें सुनसान हो जा रही हैं और बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा है।

लोग जरूरत की खरीदारी के लिए शाम 5 बजे के बाद ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। अधिकतम तापमान जितना रिकॉर्ड हो रहा है, उससे कहीं अधिक गर्मी और तपिश का अहसास लोगों को हो रहा है।

Jharkhand Weather Update:रांची में 38.7 डिग्री तापमान, गर्म हवा से बढ़ी परेशानी

बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़ों ने सड़क पर चलना तक मुश्किल कर दिया। आम लोगों के साथ-साथ राहगीरों, दुकानदारों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तेज धूप के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में दिन के समय लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। गर्मी का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है।


Key Highlights:

• रांची सहित पूरे झारखंड में तेज धूप और गर्म हवा से लोग परेशान

• कई जिलों में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी

• बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

• 24 से 28 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश की संभावना

• तेज हवा, वज्रपात और आंधी को लेकर भी मौसम विभाग का अलर्ट


harkhand Weather Update:इन जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले 24 घंटे लोगों के लिए और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भाग के कई जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका प्रमुख रूप से शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Jharkhand Weather Update:24 अप्रैल से बारिश और तेज हवाओं की संभावना

हालांकि, 24 अप्रैल से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 28 अप्रैल तक रांची, पलामू, धनबाद, जमशेदपुर सहित 10 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही वज्रपात और आंधी को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img