बिजली आपूर्ति की व्यवस्था न होने से झाझा के नवनिर्मित CHC भवन में बाधित है मरीजों का इलाज

पटना : जमुई जिले के झाझा में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज शुरू नहीं होने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जमुई के जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को अपना स्पष्टीकरण भेज दिया है। दरअसल, 30 बेड के सीएचसी भवन के उदघाटन बाद उसे चालू नहीं किये जाने के संबंध में स्थानीय समाचार माध्यमो में खबर प्रकाशित की गई थी, जिसका शीर्षक था ’30 बेड का सीएचसी भवन उदघाटन के बाद चालू नहीं’ एवं ‘दो बार उद्घाटन पर इलाज नहीं हो सका शुरू, ताले में बंद स्वास्थ्य केंद्र’।

स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए जमुई के सिविल से इस मामले में सफाई मांगी थी

जिसका स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए जमुई के सिविल से इस मामले में सफाई मांगी थी। जिसके जवाब में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी ने बताया है कि संवेदक द्वारा नवनिर्मित स्वास्थ्य के भवन में विद्युत् आपूर्ति का काम पूरा नहीं किया गया है। इसी कारण संवेदक ने भवन को अभी तक हस्तगत नहीं किया है। जिसके कारण इस 30 शय्या वाले नवनिर्मित भवन में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। इन्हीं कारणों से झाझा के चरघरा निवासी निर्मला देवी के बीमार पति प्रदीप साव को अस्पताल में बेड नहीं मिल सका था। बता दें कि इस मामले में बिजली विभाग से भी स्पष्ट प्रतिवेदन की मांग की गई है।

Bihar Health Department 3 22Scope News

यह भी पढ़े : अब बिहार की सड़कों पर कैसे लगेगी तेज रफ्तार पर लगाम? 28 अप्रैल की बैठक में होगा फैसला

रामगढ़ में मतदाताओं के लिए बड़ा अपडेट! 3 दिन तक सभी...

Ramgarh News: रामगढ़ जिला प्रशासन ने 2026 के लिए वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) में सुधार की तैयारी तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

भभुआ में अतिक्रमण अभियान पर बवाल, ठेला क्षतिग्रस्त होने से फुटपाथी...

कैमूर : भभुआ के एकता चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ठेला क्षतिग्रस्त होने से नाराज फुटपाथी दुकानदारों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन...

Dhanbad News: घर से निकले बुजुर्ग की झाड़ियों में मिली लाश,...

Dhanbad News: धनबाद जिले के बाघमारा इलाके में सनसनी फैल गई जब महुदा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली कुलटांड बस्ती के...