अब बिहार की सड़कों पर कैसे लगेगी तेज रफ्तार पर लगाम? 28 अप्रैल की बैठक में होगा फैसला

पटना : राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए परिवहन विभाग एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। प्रदेश के लगभग 500 से 700 चौक-चौराहों और उच्च जोखिम वाले कोरिडोर पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लगाया जाएगा। इस परियोजना को लागू करने से पहले विभाग तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को संबंधित हितधारकों संग एक परामर्श बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

ITMS के प्रभावी कार्यान्वयन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी – सचिव राज कुमार

परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने कहा कि आईटीएमएस के प्रभावी कार्यान्वयन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसकी मदद से तेज रफ़्तार वालों पर लगाम लगेगी व सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। विभाग इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले दिनों मीडिया में चल रही खबर पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए जरुरी कदम उठाया है। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। आम जनता से अपील है कि सड़कों पर सावधानी बरतें। पैदल यात्री फुट ओवरब्रिज का ही उपयोग करें और सड़क पार करते समय पूरी सतर्कता रखें।

Bihar Transport Department 2 22Scope News

राज्य राजमार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख शहरों व चयनित टोल प्लाजा पर ई-वे बिल सत्यापन, खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों की ट्रैकिंग व निगरानी प्रभावी तरीके से संभव होगी

आईटीएमएस में एआई आधारित इलेक्ट्रॉनिक प्रवर्तन प्रणाली (ई-चालान), अनुकूली यातायात नियंत्रण (एटीसीएस), घटना पहचान, निगरानी, चेहरे की पहचान(एफआर) प्रणाली शामिल है। इसके जरिए राज्य राजमार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख शहरों और चयनित टोल प्लाजा पर ई-वे बिल सत्यापन, खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों की ट्रैकिंग व निगरानी प्रभावी तरीके से संभव होगी। परियोजना के अंतर्गत यातायात प्रबंधन केंद्र (TMC), प्रत्येक जिले में अवलोकन केंद्र (VC) और संबंधित सेवाएं जैसे सॉफ्टवेयर, होस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (DC एवं DR), नेटवर्क, बिजली व्यवस्था और मानव संसाधन सेवाओं का भी विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़े : पटना में चल रहा है ऐसा कार्यक्रम, जो एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए बन सकता है गेमचेंजर

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...

Motihari Liquor Seizure: मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा...

Motihari Liquor Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...