रोड सेल रेलीगढ़ा में सातवें दिन मजदूरों ने बकाया मजदूरी मांगा, मांडू विधायक के पहुंचने बाद दो पक्षों में हुई तीखी बहस

Ramgarh: सीसीएल रेलीगढ़ा कोलियरी कांटा घर के समीप उसे वक्त अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जब यहां 7 दिनों से 248 दंगल के मजदूर  रेलीगढ़ा रोड सेल संचालन समिति की बैनर तले 445 गाड़ियों के मजदूरी भुगतान को लेकर आंदोलन पर बैठे थे, बताया जाता है कि उक्त स्थल पर मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो पहुंचे, इसके बाद बकाया लोडिंग के मामले को लेकर दो पक्षों में जुबानी जंग अभद्रता भरी बातें सामने आई, सूचना मिलने के बाद रेलीगढ़ा आंदोलन स्थल पर डाड़ी प्रखंड के सीओ कमलकांत वर्मा, गिद्दी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह पहुंचे और मामले की जानकारी लिया।

बताया जाता है कि बीते माहो में 248 दंगल के मजदूरों का 32 लाख 400 रुपये लोडिंग भुगतान अभी भी बकाया है, लेकिन इसके बावजूद फिर नये डीओ से कोयला उठाने की बातें  फिर से हो रही है, इसी पर बवाल आगे बढ़ा, हालांकि खबर लिखे जाने तक मामला शांत नहीं हो पाया था, मजदूर आगे आंदोलन की रणनीति बना रहे थे, मजदूरों ने मांडू विधायक के व्यवहार पर आश्चर्य जताया, जबकि मांडू विधायक की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

मौके पर आरडी मांझी, राजेंद्र गोप, शाहिद अंसारी, सुंदरलाल बेदिया, मनीष यादव, इस्लाम अंसारी, हकीम अंसारी, मनीष किस्कू, कैलाश महतो, रामकिशन मुर्मू, जाकिर अंसारी, तुलसीदास मांझी, लालदेव महतो, गोदान महतो, जगदेव महतो, जीतलाल महतो, बहराम मांझी, पारस महतो, जगदीश महतो, अमित राणा, उमेश बेदिया, हरकू बेदिया, चेतन बेदिया, उमर महली, इसराइल अंसारी परमेश्वर गंजू शक्ति बेदिया, रूपलाल बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, यूनिस अंसारी, जैनुल अंसारी, तूफानी राम, उमेश राम, मुकेश राम, लाली बेदिया सहित दर्जनों रोड सेल से जुड़े मजदूर उपस्थित थे।

 

 

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...