औरंगाबाद में रफ्तार का कहर जारी, हाईवा की टक्कर से ऑटो सवार बच्चे की दर्दनाक मौत, दर्जन लोग घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन लोग इसके कहर से जान गवां रहे है। एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां हाईवा की टक्कर से ऑटो सवार एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दर्जन लोग जख्मी हो गए मृतक बच्चे की पहचान दिहुली गांव निवासी सुभाष राम के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायलों में एक ऑटो चालक, दो बच्चे और छह महिलाएं शामिल है।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की है

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की है। ऑटो चालक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Aurangabad Acc 1 22Scope News

सभी घायल शहर के बराटपुर मुहल्ले में जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए थे

बताया जाता है कि सभी घायल शहर के बराटपुर मुहल्ले में जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए थे। जन्मदिन मनाने के बाद सभी लोग एक ही ऑटो पर सवार होकर मदनपुर के दिहुली गांव जा रहे थे। लेकिन ओरा गांव के समीप मदनपुर की तरफ से आ रही हाईवा ने टक्कर मार दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Aurangabad Acc 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना हाईकोर्ट में ATS की टीम ने किया दक्षता प्रदर्शन

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...