आरा : आरा-पटना डीडीयू रेल खंड के बक्सर रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे के मेगा ब्लॉक के कारण डाउनलाइन में कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं। वहीं कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा है। जिसके कारण आरा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
5 घंटे के मेगा ब्लॉक के कारण डाउनलाइन में परिचालन बंद है
बताया जा रहा है कि इस पांच घंटे के मेगा ब्लॉक के कारण डाउनलाइन में परिचालन बंद है। जिसके कारण यात्री काफी परेशान है। हालांकि अपलाइन में इस मेगा ब्लॉक से परिचालन पर कोई असर नहीं दिख रहा है। लेकिन आरा से पटना की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर इसका सीधा असर दिख रहा है।

रेलवे स्टेशन पर काफी कम संख्या में यात्री दिखाई दे रहे हैं
वहीं रेलवे स्टेशन पर काफी कम संख्या में यात्री दिखाई दे रहे हैं। इस ब्लॉक के कारण कई गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से परिचालन कराया जा रहा है। वहीं पैसेंजर ट्रेन को डुमराव स्टेशन तक परिचालन किया जा रहा है। रेलवे के तरफ से इसको लेकर सूचना जारी कर दी गई है। इस मेगा ब्लॉक के कारण सीधे तौर पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर इसका असर दिख रहा है।

यह भी पढ़े : CM का ऐलान, दिवगंत अधिकारी कृष्ण भूषण का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, 25 लाख सहायता
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights



















