अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी, हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस तीन दिन रहेगी दो घंटे लेट

रांची: दक्षिण रेलवे के तहत आवश्यक ब्लॉक लिए जाने के कारण अल्लापुझा से धनबाद के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस को जुलाई माह के 8, 9, 15, 17, 19, 21, 24, 26 और 31 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन अब अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पौत्तनूर-इरुगूर होकर चलेगी।

अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी :

इस परिवर्तन के कारण यह ट्रेन कोयम्बटूर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पौत्तनूर स्टेशन पर इसका ठहराव सुनिश्चित किया है।

इधर, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में हो रहे विकास कार्यों के मद्देनजर रोलिंग ब्लॉक प्रभावी रहेगा। इसके कारण ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस को 8, 9 और 12 जुलाई को हटिया स्टेशन से दो घंटे विलंब से रवाना किया जाएगा।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...