Koderma में विवाहिता के मौत पर बवाल, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप!

Koderma: Koderma के जयनगर थानाक्षेत्र के नन्दोडीह गांव में एक विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान संतोष कुमार की पत्नी अर्चना कुमारी के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में अर्चना के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि अर्चना के पति संतोष और अन्य ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है और उसके शव को बाथरूम के बाहर रखकर फरार हो गए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

फिलहाल इस घटना की सूचना पर मौके पर जयनगर थाना (Koderma )पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बूझकर उनका आक्रोश शांत कराया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस मृतका के फरार पति और ससुराल वालों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है। साल 2018 में अर्चना का संतोष से विवाह हुआ था और उसकी दो बेटियां भी है।

 

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...