कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

मधुबनी : सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुःखद अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार मधुबनी स्थित दिवंगत अधिकारी के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी।

DM और SP ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी पत्नी शालू कुमारी एवं अन्य शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। जिलाधिकारी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय कृष्ण भूषण कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ, साहसी एवं अत्यंत समर्पित अधिकारी थे। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया। जिसका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Madhubani DM 1 22Scope News

DM ने दिवंगत अधिकारी की पत्नी शालू कुमारी को तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने दिवंगत अधिकारी की पत्नी शालू कुमारी को तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया। साथ ही दिवंगत अधिकारी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इस कठिन घड़ी में जिला प्रशासन शोकाकुल परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी दिवंगत अधिकारी के कर्तव्यपरायण जीवन को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को इस असहनीय दुःख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

Madhubani DM 2 1 22Scope News

कई अधिकारी ने भी शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के विशेष सचिव मनन राम एवं उप सचिव रंजन कुमार ने भी शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। नगर आयुक्त, उमेश भारती, डीपीआरओ, परिमल कुमार, एसडीओ, चंदन झा, एसडीपीओ, अमित कुमार सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Madhubani DM 22Scope News

यह भी पढ़े : CM का ऐलान, दिवगंत अधिकारी कृष्ण भूषण का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, 25 लाख सहायता

अमर कुमार की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...