Advertisment

Dhanbad के प्राथमिक विद्यालयों की खुली पोल: कहीं टूटती छत,कहीं चोरों का आतंक

Jharkhand: झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग भले ही बेहतर शिक्षा के दावे कर ले, लेकिन Dhanbad जिले के टुंडी प्रखंड से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो डराने वाली हैं। यहां के बैगनरिया पंचायत में दो प्राथमिक विद्यालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। कहीं मासूम बच्चे जर्जर छत के नीचे बैठने को मजबूर हैं, तो कहीं चहारदीवारी न होने के कारण विद्यालय की संपत्ति पर चोरों का कब्जा है। शिक्षकों ने अब थक-हारकर जिला प्रशासन से सुरक्षा और निर्माण की गुहार लगाई है।

3 शिक्षकों पर है 63 बच्चों की जिम्मेदारी

ये है टुंडी का प्राथमिक विद्यालय गुवाकोला। यहाँ कुल 63 बच्चे अपना भविष्य गढ़ने आते हैं, जिन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी 3 शिक्षकों पर है। लेकिन भविष्य संवारने वाली ये इमारत खुद अपने अंत की ओर बढ़ रही है। भवन इतना जर्जर है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधानाध्यापक चंदन कुमार का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को कई बार आगाह किया है, ताकि मासूमों की जान जोखिम में न रहे।

स्कूल के मोटर पर चोरों ने किया हाथ साफ

वहीं दूसरी ओर, प्राथमिक विद्यालय सालपहाड़ की कहानी कुछ अलग है। यहाँ नया भवन तो खड़ा कर दिया गया, लेकिन बाउंड्री वाल (चहारदीवारी) बनाना विभाग भूल गया। नतीजा यह हुआ कि चोरों ने विद्यालय की पानी टंकी का मोटर ही पार कर दिया। 47 बच्चों वाले इस स्कूल में अकेले मोर्चा संभाल रहे शिक्षक अरविंद टुडू बताते हैं कि FIR के बाद भी न मोटर मिली और न ही सुरक्षा की कोई गारंटी। ऊपर से पुराना जर्जर भवन अब भी खड़ा है, जो कभी भी गिरकर बच्चों को चोट पहुंचा सकता है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या इन नौनिहालों को एक सुरक्षित छत और बुनियादी सुविधाएं मिल पाएंगी? शिक्षकों की इस गुहार के बाद देखना होगा कि जिला प्रशासन कितनी तेजी से हरकत में आता है।

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...