पत्रकारों पर हमले से भड़का Jamtara, प्रेस क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी

Jamtara: झारखंड के हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में अब Jamtara में भी गुस्सा भड़क उठा है। Jamtara प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने सुभाष चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन किया।

बारिश में भी डटे रहे पत्रकार

बारिश के बीच भी पत्रकार पीछे नहीं हटे और सड़कों पर उतरकर मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिस समय हजारीबाग में यह घटना हुई, उस वक्त मंत्री मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने हालात को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया गया

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने इसे लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया है। साथ ही साफ चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और मंत्री माफी नहीं मांगते, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

फिलहाल, यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ता जा रहा है।

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...