पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमले के विरोध में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना

पत्रकार बैजनाथ और संपादक गणेश मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में धनबाद प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों का धरना

अध्यक्ष अशोक शर्मा ने पुलिस पर जानबूझ कर शिथिलता बरतने का लगाया आरोप

अब तक नहीं हुई हमलावर की पहचान, सीसीटीवी फुटेज भी निकालने में नाकाम रही पुलिस

धनबाद : रांची, धनबाद समेत अन्य जिलों में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में गांधी सेवा सदन प्रांगण में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शनिवार को पत्रकारों ने धरना दिया. मौके पर धनबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारी और दर्जनों पत्रकारों ने एक स्वर में जिला प्रशासन से पत्रकारों पर हो रहे हमले की जांच की मांग की. इसी क्रम में शुक्रवार को पत्रकारों ने विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया था.

मालूम हो कि पिछले दिनों रांची में पत्रकार बैजनाथ पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. वहीं धनबाद में एक स्थानीय दैनिक अखबार के संपादक गणेश मिश्रा को स्टील गेट के सामने एक ऑटो टक्कर मारकर फरार हो गया था. इस संबंध में पत्रकारों ने पुलिस-प्रशासन से मामले के जांच की मांग करते हुए दोषी ऑटो को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की.

घटना के सप्ताह भर गुजर जाने के बाद भी पुलिस-प्रशासन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सकी है. इस संबंध में जिले के विभिन्न क्षेत्र में पत्रकार काफी आक्रोशित हैं. वही सरकार से जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. धनबाद में हमलावरों की पहचान नहीं हो पाने एवं पुलिस की सुस्ती पर अध्यक्ष ने गहरी नाराजगी जताई है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी पिस्टल ले भागे अपराधी

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...