जमीन विवाद बना जंग का मैदान, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष, 3 की हालत गंभीर, VIDEO से फैली दहशत

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां जमीन के छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा गांव रणभूमि में बदल गया। लाठी-डंडों से हुए इस खूनी टकराव में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

जमीन विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और 2 पक्ष आमने-सामने आ गए

दरअसल, मधेपुरा जिले के घैलाढ ओपी क्षेत्र के झिटकिया पंचायत स्थित महुआ वार्ड नंबर-3 का है। जहां जमीन विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले मामूली कहासुनी हुई। लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। इस हिंसक झड़प में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घैलाढ़ पीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Madhepura Marpeet 1 22Scope News

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वायरल वीडियो ने लोगों के बीच दहशत और बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर विवाद इतना हिंसक कैसे हुआ।

Madhepura Marpeet 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मधेपुरा में दिनदहाड़े बैंक लूट से मचा हड़कंप, फायरिंग से दहशत, सेंट्रल बैंक में 3 हथियारबंद बदमाशों का धावा

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...