Advertisment

Jharkhand Electricity Bill Shock: गोलगप्पा बेचने वाले परिवार को आया 31 लाख का बिजली बिल, JBVNL की बड़ी चूक

 झारखंड के रांची में गोलगप्पा बेचने वाले नंदू साव को जेबीवीएनएल ने 31 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल भेज दिया। विभाग ने तकनीकी त्रुटि मानी।


Jharkhand Electricity Bill Shock रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड यानी JBVNL की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। रांची के रातू क्षेत्र स्थित शिवनगर टोंगरीटोला निवासी नंदू साव को 31 लाख 33 हजार 845 रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। बिल देखने के बाद परिवार के होश उड़ गए और अब पूरा परिवार मानसिक तनाव में है।

गोलगप्पा बेचकर परिवार चलाने वाले नंदू साव ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस भारी-भरकम बिजली बिल की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अपने बेटे के माध्यम से बिजली विभाग को आवेदन दिया। आवेदन जमा किए करीब 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है।

Jharkhand Electricity Bill Shock: दो बल्ब वाले घर का आया 31 लाख का बिल

नंदू साव का कहना है कि उनका घर एसबेस्टस का बना हुआ है और घर में कोई एसी या कूलर तक नहीं है। उनकी पत्नी रेखा देवी ने बताया कि घर में सिर्फ दो बल्ब जलते हैं और पानी भरने के लिए एक मोटर का इस्तेमाल होता है। यहां तक कि घर में पंखा भी नहीं है।

परिवार का कहना है कि पहले हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य आता था, लेकिन अचानक पिछले महीने 30 लाख रुपये से अधिक का बिल भेज दिया गया। जब दो मई को दोबारा बिल चेक किया गया तो राशि बढ़कर 31,33,845 रुपये हो चुकी थी।


Key Highlights

  • रांची के नंदू साव को 31 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल मिला

  • परिवार का दावा, घर में सिर्फ दो बल्ब और एक मोटर का इस्तेमाल

  • गोलगप्पा बेचकर जीवन यापन करता है परिवार

  • 15 दिन पहले शिकायत देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

  • जेबीवीएनएल ने मीटर रीडिंग में तकनीकी त्रुटि मानी


Jharkhand Electricity Bill Shock: “घर बेच दें, तब भी बिल नहीं चुका पाएंगे”

नंदू साव और उनकी पत्नी रेखा देवी ने बताया कि चाट और गोलगप्पा बेचकर परिवार का गुजारा चलता है। ऐसे में 31 लाख रुपये का बिल चुकाना उनके लिए असंभव है।

रेखा देवी ने कहा कि जिंदगी भर मेहनत करने के बाद भी इतनी बड़ी राशि जमा नहीं की जा सकती। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर पूरा घर भी बेच दिया जाए, तब भी बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पाएगा।

बिल की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। शुरुआत में उन्हें आश्वासन दिया गया कि गलती जल्द सुधार दी जाएगी, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

Jharkhand Electricity Bill Shock: विभाग ने मानी तकनीकी गड़बड़ी

रातू बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर रंजीत कुमार ने मामले को लेकर कहा कि प्रथम दृष्टया यह मीटर रीडिंग में तकनीकी त्रुटि का मामला प्रतीत हो रहा है। उपभोक्ता द्वारा आवेदन दिया गया है और जांच के लिए टीम भेजी गयी है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही बिजली बिल में सुधार कर दिया जाएगा और उपभोक्ता को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...