JPSC APP Result 2026: एपीपी बैकलॉग पीटी रिजल्ट जारी, 351 अभ्यर्थी सफल

 जेपीएससी ने सहायक लोक अभियोजक बैकलॉग भर्ती परीक्षा 2026 का पीटी रिजल्ट जारी कर दिया है। 26 पदों के लिए 351 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।


JPSC APP Result 2026 रांची: Jharkhand Public Service Commission यानी जेपीएससी ने सहायक लोक अभियोजक यानी एपीपी बैकलॉग भर्ती परीक्षा 2026 का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी रिजल्ट में कुल 351 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

यह परीक्षा 26 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गयी थी। प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा परिणाम Jharkhand High Court में लंबित मामले के अंतिम निर्णय से प्रभावित रहेगा।

JPSC APP Result 2026:हाईकोर्ट में चल रहा है भर्ती परीक्षा का मामला

एपीपी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर मामला झारखंड हाईकोर्ट में लंबित है। अदालत में संजीव कुमार महतो एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य तथा विकास कुमार गुप्ता एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य मामले की सुनवाई चल रही है।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ही आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ायी थी। परीक्षा के बाद आयोग ने 18 दिसंबर 2025 को पहली बार मॉडल उत्तर जारी किया था।

अभ्यर्थियों की आपत्तियों और सुझावों के बाद 24 दिसंबर 2025 को संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया। इसके बाद भी आपत्तियां मिलने पर आयोग ने दो मार्च 2026 को अंतिम मॉडल उत्तर प्रकाशित किया।

JPSC APP Result 2026:26 पदों पर होनी है नियुक्ति

जेपीएससी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 26 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इनमें अनुसूचित जाति के सात पद, अनुसूचित जनजाति के 12 पद, बीसी वन के तीन और बीसी टू के चार पद शामिल हैं।

आयोग ने इसके अलावा एपीपी के 134 नियमित पदों के लिए भी 20 दिसंबर 2025 को पीटी परीक्षा आयोजित की थी। आयोग ने उस परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर भी दो मार्च 2026 को जारी किया था। बताया जा रहा है कि नियमित पदों का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा।

JPSC APP Result 2026:मुख्य परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा अनिवार्य

एपीपी मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित नौ क्षेत्रीय भाषाओं में से किसी एक भाषा की 100 अंकों की परीक्षा देनी होगी।

इसके अलावा मुख्य लिखित परीक्षा कुल 1200 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, निबंध, सामान्य अध्ययन और विधि से संबंधित विषय शामिल रहेंगे। इसके बाद 50 अंकों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा।


Key Highlights

  • जेपीएससी ने एपीपी बैकलॉग पीटी रिजल्ट जारी किया

  • 26 पदों के लिए 351 अभ्यर्थी सफल घोषित

  • भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

  • मुख्य परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा अनिवार्य

  • सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू होगी


JPSC APP Result 2026:CUET UG 2026 की परीक्षा 11 मई से

National Testing Agency द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा 11 से 31 मई के बीच आयोजित होगी।

इस परीक्षा में कुल 37 विषय शामिल हैं। इनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन स्पेसिफिक विषय और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक पेपर में 50 अनिवार्य बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

JPSC APP Result 2026:रांची विवि ने जारी किया बीबीए-एलएलबी रिजल्ट

Ranchi University प्रशासन ने बीबीए-एलएलबी सेमेस्टर सात (सत्र 2022-27) और सेमेस्टर पांच (सत्र 2023-28) का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की गयी थी।

Highlights

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...

Reliance AGM 2026: AI, न्यू एनर्जी और FMCG पर बड़ा दांव,...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अगले पांच सालों के लिए अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी और वैल्यू क्रिएशन रोडमैप का ऐलान किया है।...