JPSC Forest Range Officer Result: पीटी रिजल्ट जारी, 2405 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सेलेक्ट

जेपीएससी ने फॉरेस्ट रेंज अफसर भर्ती का पीटी रिजल्ट जारी किया। 2405 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए। मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी 2026 तक होगी।


JPSC Forest Range Officer Result रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने शुक्रवार को फॉरेस्ट रेंज अफसर (Forest Range Officer) के 170 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा (PT) का परिणाम जारी कर दिया है। देर शाम आए परिणाम में कुल 2405 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

JPSC Forest Range Officer Result:

इस परीक्षा के लिए विज्ञापन 25 जुलाई 2024 को जारी किया गया था। पहले इस परीक्षा की तिथि 22 सितंबर 2024 तय की गई थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से परीक्षा स्थगित कर दी गई। इसके बाद परीक्षा 29 जून 2025 को रांची के 50 केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें लगभग 14 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया।


Key Highlights

  • 170 पदों के लिए हुए Forest Range Officer Recruitment में 2405 अभ्यर्थी चयनित

  • प्रिलिम्स परीक्षा 29 जून 2025 को रांची के 50 केंद्रों पर आयोजित

  • लगभग 14 हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे

  • मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी

  • मुख्य परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और इंटरव्यू


JPSC Forest Range Officer Result: उत्तर कुंजी पर कई बार संशोधन

परीक्षा समाप्त होने के बाद 3 जुलाई 2025 को मॉडल आंसर जारी किया गया। उम्मीदवारों की आपत्तियों के बाद आयोग ने उत्तर कुंजी का संशोधित संस्करण 26 अगस्त, 10 अक्टूबर, 13 अक्टूबर और 11 नवंबर 2025 को जारी किया। परीक्षा के दिन कई केंद्रों पर बायोमैट्रिक उपस्थिति को लेकर विरोध और हंगामे की घटनाएं भी सामने आई थीं।


JPSC Forest Range Officer Result: मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी 2026

पीटी परिणाम घोषित होने के बाद अब अगले चरण में आयोग 22, 23 और 24 जनवरी 2026 को मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा। मुख्य परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और इंटरव्यू के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

JPSC Forest Range Officer Result: मुख्य परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा घटकअंकसमय
सामान्य हिंदी (Qualifying)503 घंटे
सामान्य अंग्रेजी (Qualifying)503 घंटे
सामान्य अध्ययन (Paper 1)1002 घंटे
वैकल्पिक विषय Paper 12003 घंटे
वैकल्पिक विषय Paper 22003 घंटे
इंटरव्यू50—

मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के कुल 550 अंकों के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी। भाषा विषयों को छोड़कर अन्य पेपरों के उत्तर हिंदी या अंग्रेजी दोनों में लिखे जा सकते हैं।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...