Advertisment

CUET-UG Exam Update: मौली और धार्मिक प्रतीकों के साथ भी दे सकेंगे परीक्षा, NTA ने जारी की एडवाइजरी

 NTA ने CUET-UG परीक्षा के लिए ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। मौली और धार्मिक प्रतीकों के साथ परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी।


CUET-UG Exam Update रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी यानी CUET-UG 2026 के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्रों पर ले जाने वाले सामान को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। परीक्षा 11 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीक, धागे और मौली पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा ताकि सुरक्षा जांच पूरी की जा सके।

CUET-UG Exam Update: पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति

एनटीए की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने की सलाह दी गई है ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उम्मीदवारों की सघन जांच की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।


Key Highlights

  • NTA ने CUET-UG परीक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की

  • मौली और धार्मिक प्रतीकों के साथ परीक्षा देने की अनुमति

  • पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकेंगे अभ्यर्थी

  • अतिरिक्त जांच के लिए समय से पहले पहुंचना होगा

  • 11 से 31 मई तक आयोजित होगी परीक्षा


CUET-UG Exam Update: धार्मिक प्रतीकों पर विशेष व्यवस्था

एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि कोई परीक्षार्थी धार्मिक कारणों से विशेष वस्त्र, धागा, मौली या प्रतीक पहनता है तो उसे अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त समय लेकर केंद्र पहुंचना जरूरी होगा।

एनटीए ने अभ्यर्थियों से परीक्षा से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।

CUET-UG Exam Update: 11 से 31 मई तक होगी परीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होती है।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...