Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने शुरू किया विशेष अभियान

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।


Farmer Registry Campaignपटना : बिहार सरकार ने किसानों को डिजिटल पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान 12 मई से 30 जून तक चलाया जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के जीवन में बदलाव लाने वाली पहल साबित होगी। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान बिहार के किसानों के लिए वरदान बनेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Farmer Registry Campaign:फुलवारीशरीफ से शुरू हुआ दूसरा चरण

फार्मर रजिस्ट्री अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड से की गई। इस दौरान पांच किसानों लछमिनिया देवी, सुनील कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, अजय कुमार और उदय कुमार को फार्मर आईडी प्रदान की गई।

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ 80 लाख किसानों का पंजीकरण पूरा करना है। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनने से भूमि विवादों में कमी आएगी, सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा और किसानों तथा सरकार के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिलेगा।


Key Highlights

  • बिहार में 12 मई से 30 जून तक फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि भवन, पटना से अभियान का शुभारंभ किया

  • पहले चरण में 47.85 लाख किसानों का सफल पंजीकरण

  • सरकार का लक्ष्य 1.80 करोड़ किसानों को डिजिटल पहचान देना

  • फार्मर आईडी बनने से योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा


Farmer Registry Campaign:88 लाख से अधिक किसानों का हुआ ई-केवाईसी

राज्य सरकार के अनुसार बिहार में कुल 4 करोड़ 54 लाख जमाबंदी कायम हैं। कृषि विभाग के पोर्टल पर अब तक 88 लाख 40 हजार किसानों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है। इनमें से 47 लाख 85 हजार किसानों की फार्मर आईडी तैयार हो चुकी है, जबकि 40 लाख 54 हजार किसानों का पंजीकरण अभी बाकी है।

कृषि मंत्री ने कहा कि पहले चरण में बिहार ने 47 लाख 85 हजार किसानों का सफल पंजीकरण कर राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प राज्य के सभी किसानों को डिजिटल पहचान उपलब्ध कराना है।

Farmer Registry Campaign:फार्मर आईडी से योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

कार्यक्रम में मौजूद बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनने के बाद किसानों को सरकारी योजनाओं के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी के जरिए किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में मिलेगी। साथ ही जमीन से संबंधित परिमार्जन की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी। इससे किसानों का समय और खर्च दोनों बचेंगे।

समारोह में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और सभी किसानों को इसका लाभ लेने के लिए अपनी फार्मर आईडी बनवानी चाहिए। कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, कृषि विभाग के विशेष सचिव बीरेन्द्र प्रसाद यादव, कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

Highlights

Saffrn

Trending News

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...

Summer Travel Rush: रांची से दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी...

 गर्मी की छुट्टियों में रांची से बाहर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ी। ट्रेनों में 100 से ज्यादा वेटिंग, फ्लाइट्स में 65% सीटें बुक।Summer...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img