NEET ‘इंजन-बोगी’ गैंग का मास्टरमाइंड निकला RJD नेता!

पटना/दिल्ली : नीट फर्जीवाड़े में दिल्ली पुलिस ने राजद नेता संतोष जायसवाल को दिल्ली से अरेस्ट किया है। उसकी निशानदेही पर एक होटल से 20 बच्चों को मुक्त कराया गया है। जायसवाल के साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। नीट फर्जीवाड़े में जिस संतोष जायसवाल को पुलिस किंगपिन मान रही है, वह बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। मेडिकल परीक्षा का सेटर स्कॉलर्स/सॉल्वर्स को ‘इंजन’ के रूप में और पैसे देने वाले कैंडिडेट्स को ‘बोगी’ के रूप में इस्तेमाल करता था।

उम्मीदवारों से एक साथ आवेदन करवाया जाता था, ताकि उनके रोल नंबर लगातार क्रम में आएं

बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों से एक साथ आवेदन करवाया जाता था, ताकि उनके रोल नंबर लगातार क्रम में आएं। वे एक ही परीक्षा हॉल में बैठ सकें। परीक्षा हॉल में ‘इंजन’ (सॉल्वर) अपने पीछे बैठे ‘बोगी’ (कैंडिडेट्स) को जवाब इशारों में या बोलकर बता देता था। परीक्षा से एक रात पहले कैंडिडेट्स को एक होटल के कमरे में बंद कर दिया जाता था। उन्हें उत्तर रटाया जाता था। सेटर के भरोसेमंद साथी अगली सुबह सभी कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर छोड़ देते थे। वह बाद में किसी भी धोखाधड़ी को रोकने के लिए उनके एडमिट कार्ड अपने पास रख लेता था। परीक्षा से पहले पोस्ट-डेटेड चेक और स्टूडेंट्स के सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट को अपने पास रख लेता था। बाद में तय डील के हिसाब से नकद में पूरा पैसा मिलने के बाद सब कुछ लौटा देता था।

2 मई को सूरत पुलिस की मदद से नीट पेपर में बड़ी धांधली का इनपुट मिला – दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस की जानकारी के मुताबिक, दो मई को सूरत पुलिस की मदद से नीट पेपर में बड़ी धांधली का इनपुट मिला। दिल्ली पुलिस ने महिपालपुर के 100 होटल में रेड मारकर तीन आरोपी गिरफ्तार किए। यहां से पुलिस को मास्टर माइंडसंतोष जायसवाल का पता मिला। संतोष की गिरफ्तारी और निशानदेही पर गाजियाबाद के एक होटल से 20 नीट एस्पिरेंट्स और कई बच्चों के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और ब्लैंक चेक मिले।

नीट-2026 की 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा से एक दिन पहले सभी एस्पिरेंट्स को एक होटल में रखकर कुछ सवाल याद कराए जा रहे थे

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नीट-2026 की तीन मई को आयोजित होने वाली परीक्षा से एक दिन पहले सभी एस्पिरेंट्स को एक होटल में रखकर कुछ सवाल याद कराए जा रहे थे। ऐसा दावा किया जा रहा था कि यही सवाल नीट की परीक्षा में पूछे जाएंगे।संतोष जायसवाल बिहार के मोतिहारी जिले के बसवरिया गांव का रहने वाला है। संतोष चार भाइयों में सबसे बड़ा है। घर की आर्थिक स्थिति बेहद सामान्य थी। पिता सिनेमा हॉल में ऑपरेटर (रील को ऑपरेट करने वाले) का काम करते थे। सैटेलाइट व्यवस्था विकसित होने के बाद वे बेरोजगार हो गए थे। मोतिहारी में स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद संतोष आगे की पढ़ाई के लिए पटना आया। यहां इसकी मुलाकात तब के सबसे बड़े परीक्षा माफिया से हुई।

दिल्ली में संतोष का मेडिसिन का बड़ा बिजनेस है

सूत्रों की मानें तो दिल्ली में संतोष का मेडिसिन का बड़ा बिजनेस है। इसी की आड़ में इसने अपने काले कारोबार का साम्राज्य खड़ा किया। आमदनी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली के सबसे महंगे इलाके कहे जाने वाले ईस्ट ऑफ कैलाश में इसका बंगला है। इसके अलावा भी उसके नाम कई प्रॉपर्टी हैं।परीक्षा की सेटिंग और बिजनेस से पैसा कमाने के बाद संतोष जायसवाल अब पावर हासिल करना चाहता था। इसके लिए उनसे सियासत की राह चुनी। 2020 के विधानसभा चुनाव में पहले उसने अपने भाई राजन जायसवाल को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र ढाका से चुनाव मैदान में उतारा। राजन प्लुरल्स पार्टी से चुनाव लड़े, लेकिन जमानत तक नहीं बचा पाए।

संतोष ने RJD की सदस्यता ली, पार्टी जॉइन करने के बाद उसे राष्ट्रीय सचिव पद मिला

इसके बाद संतोष ने राजद की सदस्यता ली। पार्टी जॉइन करने के बाद उसे राष्ट्रीय सचिव पद मिला। ढाका से भाई की करारी शिकस्त के बाद संतोष ने विधानसभा रक्सौल को अपना पॉलिटिकल बेस बनाने की कोशिश की। अपनी पूरी फिल्डिंग सजाई। संतोष ने 2025 के विधानसभा चुनाव में टिकट हासिल करने की भरसक कोशिश की थी। काफी पैसे खर्च करने के बाद भी नाकाम रहा। चुनाव में रक्सौल का टिकट नहीं मिला। इसके बाद संतोष दिल्ली पहुंच गया और राजद के राष्ट्रीय दफ्तर में काम संभालने लगा। दिल्ली में राजद को कवर करने वाले पत्रकारों की मानें तो यह राजद दफ्तर में रोज एक बार जरूर पहुंचता था।

यह भी पढ़े : NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...