Advertisment

NPA पर सख्ती, महिलाओं को सस्ता लोन, सहकारी बैंकों के लिए बड़े फैसले

पटना : सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव की अध्यक्षता में बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड एवं राज्य के सभी जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों पर शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सहकारी बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन, बैंकिंग गतिविधियों, ऋण वितरण, ऋण वसूली और बैंक की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों में बढ़ते एनपीए पर चिंता व्यक्त की है

समीक्षा के दौरान सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों में बढ़ते एनपीए पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसके नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऋण वसूली में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही बैंक ऋण लेकर फरार होने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और ऋण वसूली अभियान को तेज करने का निर्देश भी दिया गया।

Mantri Ramkripl Yadav 1 22Scope News

महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों एवं संयुक्त देयता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया

उन्होंने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों एवं संयुक्त देयता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने राज्य में सहकारी बैंकों की नई शाखाएं खोलने, पैक्सों के माध्यम से अधिकाधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण उपलब्ध कराने व सहकारी बैंकों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। बैठक में ‘गोल्ड लोन’ एवं ‘बैंक की बीमा योजनाओं’ के विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करने एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

Mantri Ramkripl Yadav 2 22Scope News

राज्य के समग्र विकास में सहकारी बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है – सहकारिता मंत्री

सहकारिता मंत्री ने सहकारी बैंकों को व्यवसाय विविधीकरण की दिशा में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के समग्र विकास में सहकारी बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य का आर्थिक विकास मजबूत बैंकिंग व्यवस्था पर निर्भर करता है तथा सरकार सहकारी बैंकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पैक्सों के माध्यम से केसीसी ऋण वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, अपर सचिव अभय कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह व अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे समेत कई अन्य मौजूद थे।

Mantri Ramkripl Yadav 22Scope News

2 नई योजनाओं का किया गया शुभारंभ

शुक्रवार को सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों से जुड़ी दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया है। यह योजनाएं ‘नारी समृद्धि योजना’ एवं ‘नारी शक्ति स्वरोजगार योजना’ है। ‘नारी समृद्धि योजना’ के तहत महिलाओं की वित्तीय आत्मनिर्भरता के लिए बैंक द्वारा प्रारंभ की गई एक विशेष पहल है, जिसके अंतर्गत महिलाएं अपनी मेहनत की कमाई को बैंक में सुरक्षित रख सकेंगीं एवं बेहतर रिटर्न पा सकेंगीं। ‘नारी शक्ति स्वरोजगार योजना’ के तहत महिला उद्यमियों को ब्याज पर विशेष छूट का प्रावधान बैंक द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़े : पटना बनेगा आधुनिक स्ट्रीट फूड संस्कृति का नया केंद्र, जानिए कैसे

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...