Apoorv 2026 Cultural Fest: बोकारो के GGES Technical Campus में रंगारंग सांस्कृतिक समागम और विदाई समारोह आयोजित

 बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैंपस में ‘अपूर्व 2026’ सांस्कृतिक समागम और विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीपीएमजी संजीव रंजन मुख्य अतिथि रहे।


Apoorv 2026 Cultural Fest : Guru Gobind Singh Educational Society Technical Campus के कांड्रा स्थित परिसर में शुक्रवार को “अपूर्व 2026” सांस्कृतिक समागम एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पुरुलिया रोड, चास स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। वे भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी और झारखंड डाक सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल हैं। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर एनएसएस कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया।

Apoorv 2026 Cultural Fest: कविता, नृत्य और फैशन शो ने बांधा समां

“अपूर्व 2026” के दौरान विद्यार्थियों ने कविता पाठ, पारंपरिक नृत्य, संगीत और फैशन शो की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह और रचनात्मकता देखने लायक रही। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

मुख्य अतिथि संजीव रंजन ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान में आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि निदेशक प्रो. डॉ. प्रियदर्शी जरुहार के नेतृत्व में संस्था ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने संस्थान की प्लेसमेंट व्यवस्था की भी सराहना की और कहा कि यहां के छात्र उच्च पदों पर स्थापित हो रहे हैं।


Key Highlights

  • बोकारो में “अपूर्व 2026” सांस्कृतिक समागम का आयोजन

  • सीपीएमजी संजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

  • एनएसएस कैडेट्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

  • कविता, संगीत, नृत्य और फैशन शो की प्रस्तुति

  • 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा


Apoorv 2026 Cultural Fest: डॉ. प्रियदर्शी जरुहार को दी गई विशेष शुभकामनाएं

कार्यक्रम में तरसेम सिंह और सुरेन्द्र पाल सिंह भी मौजूद रहे। दोनों पदाधिकारियों ने डॉ. प्रियदर्शी जरुहार के नाम पर मुख्य अतिथि संजीव रंजन द्वारा व्यक्तिगत डाक टिकट जारी किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Apoorv 2026 Cultural Fest: इन शिक्षकों और छात्रों ने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती पल्लवी प्रसाद, प्रो. अपूर्वा सिन्हा, प्रो. रश्मि ठाकुर, डॉ. वैभव गुप्ता, प्रो. महमूद आलम, प्रो. डॉ. शफाक रहमत, प्रो. शहनाज फरहीन, प्रो. सुमित कुमार पांडेय और श्रीमती अनुवर्तित एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं छात्रों में सहिबा, अकरम, पलक कुमारी और जसप्रीत सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Highlights

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को...

बिहार BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने...

पटना : भाजपा बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में विधिवत...

IA डुमरिया मुजफ्फरपुर में स्थापित होगी आधुनिक फर्नीचर व इंटीरियर उत्पाद...

पटना : बिहार में फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पाद विनिर्माण क्षेत्र को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत M/s...