370 हटने के बाद पहली बार पीएम मोदी जाएंगे जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान को देंगे संदेश !

370 हटने के बाद पहली बार पीएम मोदी जाएंगे जम्मू-कश्मीर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे.

राज्य में अनुच्छेद 370 और स्पेशल स्टेटस का दर्जा हटाए जाने के बाद से

पीएम मोदी का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है.

वे जम्मू के सांबा जिले में होने वाले पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं.

उनके इस दौरे पर पूरे देश की नजर है और सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री के दौरे की बात करें तो वे सबसे पहले ग्रामसभा की बैठक में शिरकत करेंगे

और उसी दौरान देश भर में ग्रामसभाओं की बैठक का आयोजन होगा जिसका लाइव प्रसारण किया जायेगा.

बताया जा रहा है कि पंजायत के हजारों प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री का संवाद होगा

और देश की जिन भी पंचायतों ने अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम किया होगा, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा.

इस दौरान पीएम 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम बनिहाल काजीगुंड रोड सुरंग का उद्घाटन करेंगे जो जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों को करीब लाने में मदद करेगी. साथ ही दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और रातले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अगस्त, 2019 में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पीएम की यह जम्मू-कश्मीर यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पीएम मोदी के सांबा में पल्ली पंचायत का दौरा करने से एक दिन पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई. क्योंकि हाल ही में जैश ए मोहम्मद (JEM) के दो आत्मघाती हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को यहां भारी मुठभेड़ हुई थी.

370 हटने के तीन साल बाद जा रहे हैं पीएम

लेकिन अब जब प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे पर आने जा रहे हैं, ऐसे में आतंकवादियों के साथ-साथ उनके हुक्मरानों को बड़ा संदेश दिया जा रहा है. साफ कह दिया गया कि आतंकी घटनाओं के डर से जम्मू-कश्मीर का विकास नहीं रोका जाएगा. उनकी धमकियों को तवज्जो नहीं देते हुए सीधे जम्मू-कश्मीर की जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा.

वैसे यहां पर ये जानना जरूरी हो जाता है कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं सिर्फ़ एक बार छोड़कर वे लगातार पंचायती राज के कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहे हैं. लेकिन इस बार ये ज्यादा खास इसलिए हो गया है क्योंकि इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर में किया जा रहा है और खुद पीएम 370 हटने के तीन साल बाद यहां पर दस्तक देने जा रहे हैं.

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...