Mica Smuggling: अवैध माइका ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो मिनी ट्रक जब्त

Giridih: जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल प्रशासन ने मंगलवार देर रात अवैध खनन और ढुलाई के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए विशेष अभियान चलाया। अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेश रंजन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में ढिबरा (माइका स्क्रैप) से भरे दो मिनी ट्रक जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध माइका की ढुलाई की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही एसडीएम (SDM) ने पुलिस टीम के साथ तत्काल नाकाबंदी का आदेश दिया।

घोड़थम्बा–जमुआ मार्ग पर नाकाबंदी, दो ट्रक पकड़े गएः

अभियान के दौरान घोड़थम्बा–जमुआ मुख्य मार्ग पर की गई नाकाबंदी में दो मिनी ट्रक पकड़े गए, जिनमें भारी मात्रा में ढिबरा भरकर ले जाया जा रहा था। पकड़े गए दोनों वाहनों को धनवार थाना परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस ने वाहनों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है।

अवैध माइका खनन नेटवर्क पर बड़ा कार्रवाईः

एसडीएम अनिमेश रंजन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और ढिबरा ढुलाई का एक सक्रिय नेटवर्क लंबे समय से काम कर रहा था। उन्होंने कहा—अवैध खनन को पूरी तरह समाप्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पर्यावरण और संसाधनों की सुरक्षा पर जोरः

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन से सरकारी राजस्व का नुकसान तो होता ही है, साथ ही पहाड़ी संसाधनों, प्राकृतिक पर्यावरण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। इसी वजह से प्रशासन ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार अभियान तेज कर रहा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से माइका तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

रिपोर्टः सागर गुप्ता

 

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...