सम्राट अशोक भवन का मुजफ्फरपुर की मेयर और उपमेयर ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा सभी नगर निकाय में सम्राट अशोक भवन का निर्माण किया गया है। इसी क्रम में कार्यकारी एजेंसी बुडको (बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम) के द्वारा मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-45 में लगभग एक करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू और उपमेयर डॉ. मोनालिसा के द्वारा फीता काटकर किया गया।

अशोक भवन में 300 लोगों की क्षमता वाला हॉल, स्टेज, दो स्टोर कमरा की सुविधा दी गई है

आपको बता दें कि यह अशोक भवन भवन में 300 लोगों की क्षमता वाला हॉल, स्टेज, दो स्टोर कमरा की सुविधा दी गई है। यह अशोक भवन बन जाने से आम जनों को शादी विवाह,सांस्कृतिक कार्यक्रम,सामाजिक कार्यक्रम, नगर निगम समेत सरकारी कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा होगी। जो बहुत ही किफायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी देखें :

आमजनों को बहुत ही किफायती दर पर नगर निगम मुजफ्फरपुर द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा – मेयर निर्मला साहू

इस उत्सव पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर निर्मला साहू ने बताया कि सम्राट अशोक भवन के उद्घाटन हो जाने से आमजनों को बहुत ही किफायती दर पर नगर निगम मुजफ्फरपुर द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इससे नगर निगम के राजस्व में भी वृद्धि होगी। साथ ही अन्य सरकारी कार्यक्रम करने में भी सुविधा होगी।

यह भी पढ़े : ज्ञान भवन में मेधा दिवस 2025 समारोह का आयोजन, इंटर व मैट्रिक के टॉपर परीक्षार्थी हुए सम्मानित…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...