JSSC Exam 2023 रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की बांग्ला विषय की फाइनल आंसर-की को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने अंतिम उत्तर कुंजी में कई प्रश्नों के गलत उत्तर प्रकाशित होने का आरोप लगाते हुए आयोग से दोबारा जांच की मांग की है।
अभ्यर्थियों ने आयोग के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर कहा है कि जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के अंतर्गत बांग्ला विषय की प्रकाशित फाइनल आंसर-की में कई त्रुटियां मौजूद हैं, जिससे परीक्षार्थियों के परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।
JSSC Exam 2023: इन प्रश्नों के उत्तरों पर उठी आपत्ति
अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्न संख्या 01, 10, 34, 35, 41, 69, 70 और 82 के उत्तर गलत प्रकाशित किये गये हैं। उनका कहना है कि इन प्रश्नों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति भी दर्ज करायी गयी थी, लेकिन अंतिम उत्तर कुंजी जारी करते समय आयोग ने उसमें कोई संशोधन नहीं किया।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ने पहले से उपलब्ध आपत्तियों और संबंधित प्रमाणों पर गंभीरता से विचार नहीं किया।
Highlights


















