Advertisment

JSSC Exam 2023: बांग्ला विषय की Final Answer Key पर अभ्यर्थियों का हंगामा, कई सवालों के उत्तर गलत होने का दावा

 JSSC तकनीकी स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 की बांग्ला विषय की फाइनल आंसर-की पर अभ्यर्थियों ने गंभीर आपत्ति जतायी है।

JSSC Exam 2023 रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की बांग्ला विषय की फाइनल आंसर-की को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने अंतिम उत्तर कुंजी में कई प्रश्नों के गलत उत्तर प्रकाशित होने का आरोप लगाते हुए आयोग से दोबारा जांच की मांग की है।

अभ्यर्थियों ने आयोग के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर कहा है कि जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के अंतर्गत बांग्ला विषय की प्रकाशित फाइनल आंसर-की में कई त्रुटियां मौजूद हैं, जिससे परीक्षार्थियों के परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।

JSSC Exam 2023: इन प्रश्नों के उत्तरों पर उठी आपत्ति

अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्न संख्या 01, 10, 34, 35, 41, 69, 70 और 82 के उत्तर गलत प्रकाशित किये गये हैं। उनका कहना है कि इन प्रश्नों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति भी दर्ज करायी गयी थी, लेकिन अंतिम उत्तर कुंजी जारी करते समय आयोग ने उसमें कोई संशोधन नहीं किया।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ने पहले से उपलब्ध आपत्तियों और संबंधित प्रमाणों पर गंभीरता से विचार नहीं किया।


Key Highlights

  • JSSC की फाइनल आंसर-की पर अभ्यर्थियों ने उठाये सवाल

  • बांग्ला विषय के कई उत्तर गलत होने का दावा

  • परीक्षा नियंत्रक को भेजा गया आपत्ति पत्र

  • निर्धारित समय में पहले भी दर्ज करायी गयी थी आपत्ति

  • प्रमाण सहित पीडीएफ दस्तावेज आयोग को सौंपे गये


JSSC Exam 2023: प्रमाण सहित आयोग को सौंपे गये दस्तावेज

परीक्षार्थियों ने बताया कि विवादित प्रश्नों के सही उत्तरों के समर्थन में विस्तृत पीडीएफ दस्तावेज भी आयोग को उपलब्ध कराये गये हैं। इनमें विषय विशेषज्ञों के संदर्भ और प्रमाण शामिल हैं।

अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि संबंधित प्रश्नों की निष्पक्ष समीक्षा कर सही उत्तर प्रकाशित किये जायें, ताकि योग्य उम्मीदवारों के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो।

JSSC Exam 2023: रिजल्ट पर पड़ सकता है असर

बांग्ला विषय की आंसर-की को लेकर उठे विवाद का असर परीक्षा परिणाम पर भी पड़ सकता है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि गलत उत्तरों में सुधार नहीं किया गया, तो कई उम्मीदवारों के अंक प्रभावित होंगे। ऐसे में आयोग से जल्द निर्णय लेने की मांग की जा रही है।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...