Bihar Science News: तारामंडल और Birsec की बदलेगी तस्वीर, बिहार में 53 नए वैज्ञानिक पदों को कैबिनेट मंजूरी

बिहार सरकार ने विज्ञान परिषद में 53 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी। तारामंडल और बिरसेक को मजबूत करने के साथ युवाओं को रोजगार मिलेगा।


Bihar Science News पटना: बिहार सरकार ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में पुराने और अप्रासंगिक पदों को समाप्त कर 53 नए पद सृजित करने का फैसला लिया है। बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने इसे बिहार की वैज्ञानिक सोच को नई दिशा देने वाला कदम बताया।

उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से एआई, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी और स्पेस साइंस की ओर बढ़ रही है। ऐसे में बिहार के वैज्ञानिक संस्थानों को आधुनिक विशेषज्ञों और तकनीकी दक्षता से लैस करना समय की जरूरत थी।

Bihar Science News: बीसीएसटी, तारामंडल और बिरसेक में होगा संगठनात्मक बदलाव

मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि के तहत बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी और इसके अधीन आने वाले इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर, तारामंडल पटना तथा बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर में व्यापक संरचनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं।

सरकार ने पहले से स्वीकृत 94 पदों में से 87 पदों को समाप्त करने और उनकी जगह 53 नए पद सृजित करने का फैसला लिया है। इन पदों पर वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।


Key Highlights

  • बिहार कैबिनेट ने 53 नए वैज्ञानिक पदों को मंजूरी दी

  • बीसीएसटी, तारामंडल और बिरसेक में होगा पुनर्गठन

  • 87 पुराने और अप्रासंगिक पद समाप्त किए जाएंगे

  • युवा वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों को मिलेगा रोजगार

  • बाढ़ पूर्व चेतावनी और आपदा प्रबंधन प्रणाली होगी मजबूत


Bihar Science News:विज्ञान और आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

मंत्री ने कहा कि पटना का तारामंडल बच्चों और आम लोगों के लिए खगोल विज्ञान सीखने का प्रमुख केंद्र है। नए बदलावों से इसकी कार्यक्षमता और तकनीकी क्षमता मजबूत होगी।

वहीं बिरसेक के सशक्त होने से खेती की निगरानी, बाढ़ की पूर्व चेतावनी, शहरी योजना और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में राज्य को आधुनिक तकनीकी सहायता मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे वैज्ञानिक अनुसंधान और डेटा आधारित प्रशासन को बढ़ावा मिलेगा।

Bihar Science News:जल्द जारी होगी भर्ती प्रक्रिया

मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि 53 नए पदों पर नियुक्ति और पदोन्नति की रूपरेखा जल्द जारी की जाएगी। नियुक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के तहत संविदा आधार पर की जाएंगी।

सरकार के अनुसार, पहले से स्वीकृत 94 पदों में से 62 पद लंबे समय से खाली पड़े थे, जिन्हें तत्काल समाप्त किया जाएगा। 17 पदों पर कार्यरत नियमित कर्मचारी सेवानिवृत्ति तक कार्य करते रहेंगे। इसके बाद वे पद भी समाप्त हो जाएंगे। वहीं पांच संविदाकर्मी अपनी अनुबंध अवधि पूरी होने तक कार्यरत रहेंगे।

Saffrn

Trending News

Sugarcane Farming को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार का बड़ा...

बिहार सरकार गन्ना किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, आधुनिक तकनीक और यंत्रीकरण योजना से जोड़ने जा रही है। गन्ना रथ अभियान और गुड़ प्रोत्साहन योजना...

Bihar Mining Sector को मिलेगी नई रफ्तार, 8 नए Mineral Development...

 बिहार खान एवं भूतत्व विभाग में 8 नए खनिज विकास पदाधिकारियों ने योगदान दिया। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने पारदर्शिता और जनहित के साथ...

JTET Language Policy: जेटेट में जिलावार भाषा निर्धारण पर बनी कमेटी,...

 झारखंड में जेटेट की जिलावार भाषा व्यवस्था को लेकर कमेटी बनी। मैट्रिक में केवल 12 प्रतिशत विद्यार्थी ही जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाएं पढ़ रहे...

Supreme Court Order: आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि डॉग फीडिंग करने वालों को नुकसान की कानूनी जिम्मेदारी लेनी...

Jain Temple Theft: इटखोरी जैन मंदिर से 100 साल पुरानी अष्टधातु...

 चतरा के इटखोरी स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से 100 वर्ष पुरानी अष्टधातु की प्रतिमा चोरी हो गयी। पुलिस जांच में जुटी।Jain Temple Theft...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img