Advertisment

जैव विविधता दिवस पर पुरस्कृत हुए छात्र

पटना : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026 के अवसर पर बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद की ओर से शुक्रवार को अरण्य भवन में समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर रहे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद् के अध्यक्ष भारत ज्योति ने किया

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद् के अध्यक्ष भारत ज्योति ने किया। इस क्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद् द्वारा तैयार की गई ‘वनों से बाहर भी वास करने वाले वन्य जन्तु संरक्षण संदर्भ’ नामक जन विज्ञान पुस्तिका का विमोचन हुआ। ‘पशुधन जैव विविधता’ विषयक डाक्यूमेंट्री फिल्म के विमोचन के साथ इसकी प्रस्तुति भी हुई।

Biodiversity Day 1 22Scope News

विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया व विजेता प्रतिभागियों का अतिथियों के साथ फोटोग्राफी कराया गया

समारोह में जैव विविधता विषय पर पटना जू में आयोजित चित्रकारी, फोटोग्राफी एवं क्वीज प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया और विजेता प्रतिभागियों का अतिथियों के साथ फोटोग्राफी कराया गया। अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने अपने संबोधन में जैव विविधता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आज के समय में पर्यावरण एवं प्रकृति के विभिन्न आयामों में विभाग के दायित्व की चर्चा की और जैव विविधता के संरक्षण में कृत संकल्पित होकर प्रयास करने का आह्वान किया। अपने अभिभाषण में मुख्य अतिथि डॉ. राम चन्द्र प्रसाद, विभागीय मंत्री ने चित्रकारी, फोटोग्राफी एवं क्वीज प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई एवं शुभकामना दी। साथ ही उनके अभिभावकों का भी अभिवादन किया। विषय वस्तु की चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि ने जैव विविधता के संरक्षण में सबों की सहभागिता का आह्वान किया।

Biodiversity Day 2 22Scope News

इस खास समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

इस कार्यक्रम के आमंत्रित अतिथियों में अरविन्दर सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख), बिहार, प्रभात कुमार गुप्ता, प्रबंध निदेशक, बिहार वानिकी विकास निगम लिमिटेड, सुरेन्द्र सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैंपा के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद् के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति रही। समारोह के अन्त में अमित कुमार, सचिव, बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद् ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़े : बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के 148 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...