आईआईटी के सैंकड़ो छात्र ने ऑनलाइन परीक्षा का किया विरोध तथा ऑफलाइन परीक्षा की मांग की

धनबाद : आईटीआई की परीक्षा में विलंब होने से नाराज छात्रों ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि उनका सत्र 2018-20 का था लेकिन 3 वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी उनका सत्र पूर्ण नहीं हुआ।डीजीटी के द्वारा बार-बार परीक्षा की तारीख दी जाती है। और तारीख को आगे बढ़ा दिया जाता है। यह सिलसिला काफी दिनों से जारी है। उन्होंने 3 सितंबर को परीक्षा लेने की सूचना पत्र के द्वारा दी है, लेकिन छात्रों को उनकी बात पर इस बार भी भरोसा नहीं है।छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस विषय को गंभीरता से ले और परीक्षा आयोजित करने की मांग सुनिश्चित करें। वहीं छात्रों ने प्रदर्शन सिटी सेंटर चौक से लुबी सर्कुलर रोड होते हुए समाहरणालय कार्यालय में प्रदर्शन स्थगित किया । सभी छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का भी नारा लगाया, और सरकार को इस्तीफा देने तथा मुर्दाबाद के नारा लगाए।

रिपोर्ट:राजकुमार जायसवाल

सरकारी स्कूलों की किस्मत संवारने उतरा आईआईटी कानपुर के पूर्ववर्ती छात्रों का समूह

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...