Advertisment

Bihar News : आपदा राहत Update: मंत्री श्रवण कुमार ने पीड़ित परिवारों को बांटे 4.75 लाख रुपये के चेक

बिहार में आपदा पीड़ित परिवारों को राहत राशि वितरित की गई। मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर में 4.75 लाख रुपये के चेक सौंपे।


Bihar News पटना: 23 मई। बिहार सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। ग्रामीण विकास एवं सूचना जन-संपर्क मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शनिवार को विभिन्न आपदाओं से प्रभावित परिवारों के बीच 4 लाख 75 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित किया। यह कार्यक्रम राजगीर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

Bihar News:पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

कार्यक्रम के दौरान हसनपुर निवासी भरत यादव को उनके मवेशी की क्षति के लिए 37 हजार 500 रुपये का चेक दिया गया। वहीं डुमरी निवासी अशोक कुमार को भी मवेशी नुकसान के एवज में 37 हजार 500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अलावा नेकपुर निवासी बेबी देवी को आपदा राहत मद में 4 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

Bihar News:मंत्री बोले- समय पर मिल रही राहत राशि

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को समय पर राहत राशि उपलब्ध करा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को बड़ी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना है ताकि कठिन समय में लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को नई पहचान मिली है। गांवों को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए गए हैं।


Key Highlights

  • राजगीर प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुआ चेक वितरण कार्यक्रम

  • तीन पीड़ित परिवारों को कुल 4.75 लाख रुपये की सहायता

  • मवेशी क्षति और आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत

  • मंत्री श्रवण कुमार ने सरकार की विकास योजनाओं को गिनाया

  • जदयू नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी


 Bihar News:बिहार में विकास और रोजगार पर जोर

मंत्री ने कहा कि राज्य में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है और हर गांव को सड़क संपर्क से जोड़ा गया है। पर्यटन स्थलों के विकास से बिहार में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में अब गोवा से भी अधिक पर्यटक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार राज्य में रोजगार सृजन और सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जीविका समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रही हैं।

कार्यक्रम में जदयू नेता मुन्ना कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, प्रमुख रानी देवी, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, देवेन्द्र कुशवाहा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...