सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम – श्रवण कुमार

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। रक्षा वाहिनी कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ये बातें सूचना एवं जन-संपर्क, ग्रामीण विकास विभाग मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने सोमवार को पटना स्थित रवींद्र भवन सभागार में कही।

मंत्री श्रवण कुमार बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, केंद्रीय समिति बिहार की ओर से सभी जिलों के संघ समिति के नव निर्वाचित संघ प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे

मंत्री श्रवण कुमार बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, केंद्रीय समिति बिहार की ओर से सभी जिलों के संघ समिति के नव निर्वाचित संघ प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने यहां कार्यक्रम का उद्घाटन कर नव निर्वाचित संघ प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें संगठन और समाज के प्रति निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।

Defense Corps 1 22Scope News

शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने की

शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने की। मंच का संचालन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष देशबन्धु आजाद ने की। कार्यक्रम को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, संघ महासचिव सुदेश्वर प्रसाद, संगठन सचिव कुन्दन कुमार, कोषाध्यक्ष शिवजी प्रसाद गुप्ता, हरेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद, रामाशंकर भारती, बटेश्वर राम, भगवान सिंह, अशोक कुमार सिंह, कुन्दन कुमार, रामाश्रय प्रसाद, राधेश्याम सिंह और संघ के अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी संबोधित किया।

Defense Corps 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- जनता के आवागमन को अधिक सुविधायुक्त बनाने के लिए परिवहन विभाग प्रतिबद्ध

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...