चाचा बना हैवान, कूड़ा फेंकने का किया विरोध, घर में घुस कर लाठी डंडे से किया हमला

गयाजी : गयाजी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां चाचा ही हैवान बन गया। घर के पास कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता ने कहा- अगर कार्रवाई नहीं होती तो हम सब आत्मदाह कर लेंगे

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है, जिसके बाद परिवार इंसाफ की गुहार लेकर आईजी कार्यालय पहुंचा। हालांकि घटना 15 मई का बताया जा रहा है लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने के बाद पीड़िता ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला है। इसके बाद अब पुलिस भी बैकफुट पर आई है। पीड़िता ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती तो हम सब आत्मदाह कर लेंगे।

Gaya Hamla 1 22Scope News

मामला टनकुप्पा थाना क्षेत्र के जीहन बिगहा गांव का है

मामला टनकुप्पा थाना क्षेत्र के जीहन बिगहा गांव का है। पीड़िता नंदनी कुमारी ने बताया कि उनके चचेरे चाचा शंकर साव ने घर के पास कूड़ा फेंका था। विरोध करने पर पहले गाली-गलौज की गई और फिर बाहर से करीब 10 लोगों को बुलाकर पिता और भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची नंदनी और उनकी गर्भवती भाभी को भी नहीं बख्शा गया। आरोप है कि लाठी-डंडों से की गई पिटाई में गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे को भी गंभीर चोट पहुंची है।

मारपीट का Video और लिखित आवेदन टनकुप्पा थाना को दिया गया – पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार ने बताया कि मारपीट का वीडियो और लिखित आवेदन टनकुप्पा थाना को दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पहले होली के समय भी मारपीट की घटना हुई थी, लेकिन उस मामले में भी कार्रवाई नहीं की गई। अब पीड़ित परिवार ने एसएसपी और आईजी से न्याय की मांग की है।

Gaya Hamla 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गया तक फैला ‘जमीन जादूगर’ गैंग, कागज बदलकर करोड़ों की जमीन गायब करने का आरोप

आशीष कुमार की रिपोर्ट

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...