Advertisment

गया तक फैला ‘जमीन जादूगर’ गैंग, कागज बदलकर करोड़ों की जमीन गायब करने का आरोप

कटिहार : कटिहार रजिस्ट्री ऑफिस से शुरू हुए जमीन घोटाले की आग अब दूसरे जिलों तक पहुंचती दिख रही है। रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज बदलकर फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री और फिर अवैध मोटेशन कराने वाले जमीन जादूगर गिरोह को लेकर नया खुलासा सामने आया है। कटिहार पुलिस पहले ही इस मामले में कई कथित भू-माफियाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। अब गया जिले से आए कुछ लोगों ने भी इसी रैकेट से जुड़े लोगों पर बड़ा ठगी करने का आरोप लगाया है।

जमीन के कागजात में हेराफेरी कर उन्हें करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया – शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनकी जमीन के कागजात में हेराफेरी कर उन्हें करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया। कटिहार में इस गिरोह के खुलासे की खबर सामने आने के बाद गया से पीड़ित लोग सीधे कटिहार पहुंचे और मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जमीन के असली दस्तावेज बदलकर फर्जी कागज तैयार किए गए और फिर उसी आधार पर रजिस्ट्री और मोटेशन तक करा लिया गया। अब इस मामले ने पुलिस महकमे की भी नींद उड़ा दी है।

Katihar SP 1 22Scope News

जीरो FIR दर्ज कर संबंधित दस्तावेज और जानकारी गया पुलिस को भेजी जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क की जांच हो सके

कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यहां जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित दस्तावेज और जानकारी गया पुलिस को भेजी जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क की जांच हो सके। कटिहार से शुरू हुआ यह कथित जमीन खेल अब बिहार के कई जिलों तक फैले बड़े रैकेट की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में सवाल यही उठ रहा है कि आखिर रिकॉर्ड रूम से कागज बदलने वाले इस नेटवर्क में और कितने चेहरे शामिल हैं।

Katihar SP 22Scope News

यह भी पढ़े : इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर काटा बवाल

रतन कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Shiv Maha Aarti: बारिश के बीच दीपों से जगमगाया राजेंद्र...

Dhanbad Shiv Maha Aarti: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार को धनबाद शहर भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ था। झारखंड इंडस्ट्रीज...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...