बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी बात को लेकर पड़ोसी से हुआ था विवाद

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोस की महिला पर गोली चला दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

घटना टिकारी थाना क्षेत्र के पंचमहला गांव की है

घटना टिकारी थाना क्षेत्र के पंचमहला गांव की है, जहां शुक्रवार को किसी बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि 60 वर्षीय कमलेश शर्मा ने गोली चला दी। गोली गांव निवासी रिंकू देवी के हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल महिला को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया।

Gaya Goli 1 22Scope News

शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है – पुलिस

सूचना मिलते ही टिकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। फिलहाल घायल महिला का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है।

Gaya Goli 2 22Scope News

यह भी पढ़े : चाचा बना हैवान, कूड़ा फेंकने का किया विरोध, घर में घुस कर लाठी डंडे से किया हमला

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...