Advertisment

CM सम्राट का तीखा हमला, कहा- ‘सरकारी बंगला किसी की बपौती नहीं, मोह छोड़ दीजिए’

पटना : पूर्व सीएम व जदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की तरह ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी जनता के बीच जाना शुरू कर चुके हैं। शेखपुरा में मंगलवार को सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मौजूद थे। इसी बीच उन्होंने राबड़ी देवी बंगला विवाद पर तीखा हमाल किया है।

CM सम्राट ने राबड़ी देवी पर बगैर नाम लिए कसा तंज

सीएम सम्राट चौधरी सहयोग शिविर के लिए शेखपुरा में थे। इसी दौरान राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर उन्होंने बगैर नाम लिए टिप्पणी की। उन्होंने भी ठीक नीतीश कुमार की तरह राबड़ी देवी का नाम नहीं लिया लेकिन सबकुछ कह दिया। उन्होंने राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली न करने को लेकर उन पर बिना नाम लिए पलटवार किया।

कुछ लोगों को अपने ‘घर’ की चिंता – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को चिंता लगती है कि हमारा घर बचा रहे। मैं तो पिछले 10 वर्षों से 2016 से लेकर 2026 तक कई बार मंत्री बना। कई बार उप मुख्यमंत्री बना। बिहार का गृह मंत्री भी बना। लेकिन मैं सरकारी घर में नहीं रहता था। मैं मात्र 2400 स्क्वॉयर फीट के अपने घर में रहने का काम करता हूं। लेकिन आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दिया। मैं तो अब पहली बार… मैं तो नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं।

CM सम्राट ने कहा- नीतीश कुमार ने तो फौरन CM आवास खाली कर दिया

सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक मई को अपना घर खाली करके दूसरे घर में चले गए। ये है राजनीतिक शुचिता का उदाहरण। मैं जब मुख्यमंत्री आवास में गया तो मैंने कहा कि ये मुख्यमंत्री आवास जरूर है। लेकिन आप ये बाहर में लिखवा दीजिए कि ये लोकसेवक का आवास है। यहां किसी की बपौती नहीं हो सकती। ये राजतंत्र थोड़े है कि जहां जो घर मिला उसी में रहेंगे।

बेटे को अलग, माता जी को अलग घर चाहिए – सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने इसके बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव दोनों का नाम लिए बगैर उन्हें खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी को छोड़ दीजिए। आज मैं जिस घर में हूं, ये मेरा 11वां घर है। इससे पहले सभी घरों (सरकारी आवास) में सिर्फ मैंने कार्यालय चलाने का काम किया। कुछ लोगों को मोह है। बेटा को घर अलग चाहिए। माताजी को अलग चाहिए और जनता को छोड़ दो। अरे हमलोग जनता के काम के लिए आए हैं। लोगों को अपने घर की चिंता छोड़ देनी चाहिए। जिस जिन पार्टी और हमारे नेता कहेंगे कि आपका काम यहीं पर समाप्त होता है, मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि सम्राट चौधरी 24 घंटे में अपना झोला उठाकर अपने प्राइवेट घर में चला जाएगा।

यह भी पढ़े : दिल्ली से पटना पहुंचते ही एक्शन में राबड़ी, कहा- नहीं खाली करेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर…

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...