खान ग्लोबल कोचिंग में तोड़फोड़ व मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

पटना : पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रौशन, अभिषेक और गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सोमवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर पहुंचे व वहां लगे पोस्टर-बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर पहुंचे और वहां लगे पोस्टर-बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कोचिंग से जुड़े एक स्टाफ सदस्य चुनचुन के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया।

Patna Police 1 22Scope News

घटना के बाद कोचिंग प्रबंधन की ओर से कदमकुआं थाने में चार नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई

घटना के बाद कोचिंग प्रबंधन की ओर से कदमकुआं थाने में चार नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित बताए जा रहे ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन और उसके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है – टाउन DSP राजेश कुमार

मामले में फायरिंग की चर्चाओं पर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। कोचिंग संस्थान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की गहन जांच की गई, लेकिन किसी के द्वारा हथियार लाने या फायरिंग करने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि कोचिंग प्रबंधन द्वारा दिए गए आवेदन में फायरिंग का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। टाउन डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Patna Police 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, CCTV फुटेज आया सामने, मुख्यमंत्री व पुलिस का जताया अभार

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...