सहकारिता मंत्री ने पूसा प्रशिक्षण केंद्र के जीर्णोद्धार कार्य का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाण-पत्र

पटना : सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र के जीर्णोद्धार कार्यों का उद्घाटन किया और सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, छात्रावास एवं प्राचार्य आवास का भी उद्घाटन किया।

सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है – मंत्री रामकृपाल यादव

इस अवसर पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। राज्य सरकार सहकारिता के दायरे का विस्तार करते हुए युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने विशेष रूप से शहद, मखाना, मत्स्य, बुनकर और कृषि एवं गैर-कृषि क्षेत्रों में प्राथमिक सहकारी समितियों के गठन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Mantri Ramkripal Yadav 1 22Scope News

मंत्री ने कहा- फूड प्रोसेसिंग इकाइयों, जन औषधि केंद्रों, पेट्रोल पंपों व अन्य ग्रामीण उद्यमों का संचालन भी सहकारिता के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जा सकता है

मंत्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग इकाइयों, जन औषधि केंद्रों, पेट्रोल पंपों व अन्य ग्रामीण उद्यमों का संचालन भी सहकारिता के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जा सकता है। उन्होंने वेजफेड को पंचायत एवं ग्रामीण स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि किसानों एवं उत्पादकों को बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सहकारिता तंत्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पदाधिकारियों, कर्मचारियों व पैक्स प्रतिनिधियों की कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक क्षमता में वृद्धि होती है।

Mantri Ramkripal Yadav 2 22Scope News

प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान व अनुभव का उपयोग करते हुए सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन में योगदान देने का आह्वान किया

उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग करते हुए सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन में योगदान देने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण एक जून से तीन जून 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। ये मास्टर ट्रेनर आगामी चरणों में राज्यभर के पैक्स प्रतिनिधियों एवं सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया व परिसर में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की।

Mantri Ramkripal Yadav 22Scope News

कार्यक्रम में कई लोगों ने हिस्सा लिया

कार्यक्रम में विधान पार्षद तरुण कुमार, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, समस्तीपुर के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह, संयुक्त निबंधक (सहयोग समितियां) दरभंगा प्रमंडल निसार अहमद, जिला सहकारिता पदाधिकारी, समस्तीपुर अनिल कुमार गुप्ता, सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा की प्राचार्या संगीता कुमारी, व्याख्याता-सह-सहायक निबंधक रेजयापुल हक, संयुक्त निबंधक (अंकेक्षण) जितेंद्र कुमार सिंह सहित विभागीय पदाधिकारी, प्रशिक्षक, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : बिहार सूचना प्रावैधिकी सेवा नियमावली-2026 को मंत्रिपरिषद की मंजूरी, डिजिटल बिहार के सपने को मिले पंख

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...