World Environment Day 2026: पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें झारखंडवासी, वन विभाग ने किया जनभागीदारी का आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर झारखंड वन विभाग ने राज्यवासियों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।


 World Environment Day 2026 रांची: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने राज्यवासियों से पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इस वर्ष की थीम के अनुरूप विभाग द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर पांच दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी रांची स्थित पलाश सभागार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 World Environment Day 2026: पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: अबू बकर सिद्दीकी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि पर्यावरण संकट आज वैश्विक चुनौती बन चुका है और इसके समाधान के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक, सामाजिक और संवैधानिक दायित्व भी है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को कानूनी, नैतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से समझने और अपनाने की आवश्यकता है। यह हमारे मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों से भी जुड़ा विषय है।


Key Highlights

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर पलाश सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित।

  • प्लास्टिक प्रदूषण रोकने और वृक्षारोपण बढ़ाने पर जोर।

  • वन विभाग ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

  • राज्यभर में रैली, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

  • पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान।


 World Environment Day 2026:ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने पर देना होगा जोर

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हॉफ संजीव कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वन विभाग वर्षभर कार्य करता है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी राज्यभर में जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, मिट्टी की घटती उर्वरता, जल संकट और प्रदूषण जैसी समस्याएं गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए जल संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रीन हाउस गैसों को वैश्विक तापमान वृद्धि का प्रमुख कारण बताते हुए इनके उत्सर्जन को कम करने पर जोर दिया।

संजीव कुमार ने कहा कि हमें पृथ्वी को उसी स्वरूप में आने वाली पीढ़ियों को सौंपने का प्रयास करना चाहिए, जैसा हमें अपने पूर्वजों से मिला है। इसके लिए गांव, स्कूल, परिवार और समाज के हर स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना जरूरी है।

 World Environment Day 2026:एक पौधा लगाएं और उसके संरक्षण का भी संकल्प लें

प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह कार्यकारी निदेशक बंजर भूमि विकास बोर्ड ए.टी. मिश्रा ने संयुक्त वन प्रबंधन समितियों और ग्रामीण समुदायों से प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि समाज पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर छोटे-छोटे प्रयास भी करता है तो उसका सकारात्मक प्रभाव भविष्य में व्यापक रूप से दिखाई देगा।

वहीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी रवि रंजन ने कहा कि प्रकृति का अपना संतुलित तंत्र है, जिसका सम्मान करना आवश्यक है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के सीमित और जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वन्यजीवों, जैव विविधता और प्राकृतिक आवासों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी है।

मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी एस.आर. नटेश ने वनों और जैव विविधता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वनों का योगदान अमूल्य है और इनके विस्तार तथा संरक्षण के लिए समाज को आगे आना चाहिए।

 World Environment Day 2026:राज्यभर में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी वन प्रमंडलों में वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण जागरूकता रैली तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची के वाइस चांसलर अशोक आर. पाटिल और बेंगलुरु के पूर्व वाइस चांसलर रमेश ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण विषयक नाटकों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में राज्यवासियों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई।

Highlights

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...