Advertisment

विश्व पर्यावरण दिवस : गया व फारबिसगंज में लगाए गए सैकड़ों पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गया/फारबिसगंज : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गया और अररिया जिले के फारबिसगंज में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में गया शहर के सिकरिया मोड़ स्थित ब्रह्मयोनि पहाड़ की तलहटी में पर्यावरण प्रेमियों द्वारा सैकड़ों पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना एमएन भी शामिल हुईं

कार्यक्रम में मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना एमएन भी शामिल हुईं। उन्होंने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक करने वाले स्थानीय नागरिकों ने भी पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने के इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।

Gaya Tree 1 22Scope News

Gaya Tree 2 22Scope News

सिकरिया मोड़ स्थित ब्रह्मयोनि पहाड़ की तलहटी में यह अभियान कोई नया नहीं है – पर्यावरण प्रेमी

पर्यावरण प्रेमियों ने बताया कि सिकरिया मोड़ स्थित ब्रह्मयोनि पहाड़ की तलहटी में यह अभियान कोई नया नहीं है। लगभग छह वर्ष पूर्व कुछ जागरूक लोगों ने यहां पौधारोपण की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक प्रतिदिन सुबह टहलने आने वाले लोग अपने साथ पानी की बोतल लेकर आते हैं और अपने-अपने लगाए पौधों की देखभाल करते हैं। उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि यहां लगाए गए हजारों पौधे अब बड़े हो गए हैं।

Gaya Tree 3 22Scope News

Gaya Tree 4 22Scope News

Gaya Tree 5 22Scope News

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फारबिसगंज में कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फारबिसगंज के प्लस टू ली अकादमी परिसर में अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर शहर के विभिन्न स्कूली बच्चों ने जागरूकता झांकी प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Farib Tree 22Scope News

विश्व पर्यावरण दिवस स्कूली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया

आपको बता दें कि इस मौके पर स्कूली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। प्लस टू ली अकादमी परिसर में मौके पर सैकड़ों पौधरोपण किया गया। मौके पर विभिन्न दलों से जुड़े नेताओं और समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Farib Tree 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

आशीष कुमार और अमित कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...