Advertisment

बड़ा हादसा टला, NH-31 पर गैस सिलेंडरों से लदा टैंकर पलटा, मची अफरा-तफरी

कटिहार : कटिहार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर विषहरी स्थान के पास गैस सिलेंडरों से लदा एक टैंकर अचानक पलट गया। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।

सड़क पर गैस सिलेंडरों से लदा टैंकर पलटते ही लोगों की भीड़ जुट गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर गैस सिलेंडरों से लदा टैंकर पलटते ही लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सिलेंडरों से भरे वाहन के पलटने से कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन किसी तरह का गैस रिसाव नहीं होने से बड़ा खतरा टल गया।

Katihar Acc 2 22Scope News

गैस सिलेंडर लेकर बांका से किशनगंज जा रहा था – टैंकर चालक हफीजुद्दीन

टैंकर चालक हफीजुद्दीन ने बताया कि वह गैस सिलेंडर लेकर बांका से किशनगंज जा रहा था। इसी दौरान कुर्सेला के पास सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और टैंकर सड़क किनारे पलट गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Katihar Acc 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सुगौली में बड़ी कार्रवाई, फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम

रतन कुमार की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...