Motihari: एलपीजी टैंकर पलटा, क्षेत्र में हड़कंप

मोतिहारी : एलपीजी टैंकर पलटा – पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन थाना क्षेत्र में एलपीजी टैंकर पलट गया.

पलटने के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम के साथ हीं रेस्क्यू टीम को बुलाया गया.

रेस्क्यू टीम ने टैंकर के रिसाव को रोक कर बड़ा हादसा टाल दिया.

बताया जा रहा है कि एलपीजी टैंकर हल्दिया से नेपाल जा रहा था इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया.

पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को कराया खाली

वहीं पुलिस टैंकर उठाने के लिए क्रेन का इंतजार कर रही है.

सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल आस-पास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है.

घटना चकिया-मधुबन रोड में मछहा के पास घटी है.

मौके पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह के अलावा मधुबन और फेनहारा की पुलिस कैंप कर रही है.

एलपीजी टैंकर का पलटने का ये है कारण

बताया जा रहा है गैस टैंकर हल्दिया से नेपाल के लिए जा रहा था.

टैंकर का चालक चंद्रिका पासवान मधुबन का रहने वाला है. इसी कारण वह टैंकर लेकर नेपाल जाने के बदले अपने घर मधुबन जाने लगा. इसी दौरान पतली सड़क होने के कारण टैंकर पलट गया. टैंकर में 18 टन गैस लदा हुआ है. गैस टैंकर पलटने की जानकारी मिलने के बाद मधुबन थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, तो देखा गैस रिसाव हो रहा है. थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी एसपी और पकड़ीदयाल डीएसपी को दी. एसपी ने रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा. रेस्क्यू टीम के पहुंचने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और रिसाव रोकने के लिए पानी के फव्वारा का उपयोग कर रहे थे. रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को रोकने में सफलता पाई.

एलपीजी टैंकर चालक पर होगी कार्रवाई- एसपी

एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को रोक दिया गया है. क्रेन का इंतजार किया जा रहा है. क्रेन आने के बाद टैंकर को उठाया जाएगा और लापरवाही करने वाले टैंकर चालक पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: बृजेश झा

NH 19 पर हादसा: नींद के आगोश में पलट गई ट्रक

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...